कोलकाता एयरपोर्ट से 8.2 लाख का सोना जब्त

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 8.2 लाख का सोना जब्त कर एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से कुल 215 ग्राम सोने बरामद किया गया. गिरफ्तारी यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया. सीआइएसएफ सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार यात्री का नाम अंगुस्वामी रमैया (41) […]

विज्ञापन

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 8.2 लाख का सोना जब्त कर एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से कुल 215 ग्राम सोने बरामद किया गया. गिरफ्तारी यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया. सीआइएसएफ सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार यात्री का नाम अंगुस्वामी रमैया (41) है.

विज्ञापन

वह दक्षिण भारत का रहने वाला है. उसने एक पैकेट में सोने को छिपा कर रखा था. सीआइएसएफ अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अंगुस्वामी रमैया गुरुवार शाम को म्यांमार से कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचा था. एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट से चेन्नई रवाना होने से पूर्व ही सीआइएसएफ कर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने व्यक्ति से पूछताछ की और तलाशी लेने पर सोना बरामद किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola