न्यू मार्केट से नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : गुप्त जानकारी के आधार पर न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद अलाउद्दीन उर्फ राजा (49) है. उसे न्यू मार्केट इलाके के मोती सील स्ट्रीट से गिरफ्तार किया गया है. वह हावड़ा के शिवपुर में […]
विज्ञापन
कोलकाता : गुप्त जानकारी के आधार पर न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद अलाउद्दीन उर्फ राजा (49) है. उसे न्यू मार्केट इलाके के मोती सील स्ट्रीट से गिरफ्तार किया गया है. वह हावड़ा के शिवपुर में स्थित प्रिया मान्ना बस्ती का रहनेवाला है. उसके कब्जे से आठ लाख रुपये से ज्यादा कीमत की नशीली दवायें जब्त हुई हैं.
पुलिस सूत्रोें के मुताबिक उन्हें खबर मिल रही थी कि हावड़ा से एक व्यक्ति नशीली दवाओं की सप्लाई करने कोलकाता के न्यू मार्केट में आया हुआ है. ये दवायें ऐसी हैं, जो पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं. इस तरह से धड़ल्ले से प्रतिबंधित दवाओं का सौदा करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी कहां से इन दवाओं को लेकर आया था, कब से यह धंधा कर रहा था. इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










