ePaper

आरोपी के बच्चों ने पुलिस को बताया कहां रखे हैं चरस-गांजा

Updated at : 29 Nov 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपी के बच्चों ने पुलिस को बताया कहां रखे हैं चरस-गांजा

मम्मी-पापा ने यहां छुपायी हैं गंदी पेटियां कोलकाता : इंटाली थाना क्षेत्र के बेलियाघाटा रोड से बुधवार शाम को एक किलो 100 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने टेंगरा इलाके के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर जयदेव दास (31) को पुलिस ने लालबाजार के नारकोटिक्स सेल की टीम के साथ संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया था. […]

विज्ञापन

मम्मी-पापा ने यहां छुपायी हैं गंदी पेटियां

कोलकाता : इंटाली थाना क्षेत्र के बेलियाघाटा रोड से बुधवार शाम को एक किलो 100 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने टेंगरा इलाके के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर जयदेव दास (31) को पुलिस ने लालबाजार के नारकोटिक्स सेल की टीम के साथ संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद उसके बयान के आधार पर टेंगरा इलाके के माथुर बाबू लेन स्थित जयदेव के घर से जब पुलिस काफी परेशानियों का सामना करने के बाद घुसी, तो उसके दो बच्चों ने पुलिस की काफी मदद की.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्चों ने पुलिसकर्मियों को देखते ही घर में कहां-कहां चरस व गांजा छिपाकर रखे हुए हैं, इसकी पूरी जानकारी उन्हें दी. यही नहीं, बच्चों ने ही पुलिसकर्मियों को बाथरूम का रास्ता भी दिखाया, जहां जयदेव की पत्नी रेखा दास गांजा व चरस को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश कर रही थी. घर में छिपाकर रखे हुए 21 किलो 800 ग्राम गांजा को जब्त करने के बाद पुलिस ने रेखा को भी गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस का कहना है कि इससे पहले जयदेव के बयान के बाद पुलिस टेंगरा स्थित उसके घर में घुसने की कोशिश की, तो उसकी पत्नी ने रोटविलर व डोबरमैन नस्ल के कुत्तों ने पुलिसकर्मियों पर खदेड़ दिया था. उन खतरनाक कुत्तों पर काबू करने के दौरान कोलकाता पुलिस के डॉग स्क्वाड के कांस्टेबल अमित मंडल पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था. गुरुवार को जयदेव व उसकी पत्नी रेखा को अदालत में पेश करने पर दो दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है.
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि लोगों के सामने जयदेव की छवि एक समाजसेवी की थी. इसी छवि की आड़ में वह टेंगरा, तपसिया, तिलजला, करया, जादवपुर, प्रगति मैदान समेत महानगर के कई इलाकों में गांजा, चरस व अफीम का धंधा फैला रखा था. खुद ही नहीं, उसने इस धंधे में अपनी पत्नी, मां के अलावा पूरे परिवार को उतार दिया था.
गत जुलाई महीने में सुब्रत दास उर्फ शुभो नामक उसके भांजे को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. हाल में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर कोलकाता लोकसभा केंद्र से भारतीय मानवाधिकार पार्टी के बैनर तले जयदेव चुनाव भी लड़ चुका है. उसकी तस्वीरें बयान करती है कि वह समाजसेवा की आड़ में कई राजनीतिक पार्टियों से भी अच्छे ताल्लुकात बनाकर रखा था.
क्या कहती है पुलिस :
पूरे मामले में कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि कोलकाता के कई इलाकों में जयदेव के नाम पर काफी प्रॉपर्टी होने की उन्हें सूचना मिली है. एनडीपीएस एक्ट की एक विशेष धारा के तहत वे जल्द पूरी प्रोपर्टी को जब्त करने की तैयारी कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola