प्रेम जाल में फंसा कर महिला के गहने लेकर भागा युवक, साथी संग गिरफ्तार

Updated at : 28 Nov 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम जाल में फंसा कर महिला के गहने लेकर भागा युवक, साथी संग गिरफ्तार

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती पूछताछ के बाद सारे गहने हुए बरामद लेकटाउन इलाके की घटना कोलकाता : प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा महिला के गहने लेकर फरार होने के आरोप में पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया. उनके नाम सौमित्र मंडल उर्फ रूपम […]

विज्ञापन

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

पूछताछ के बाद सारे गहने हुए बरामद
लेकटाउन इलाके की घटना
कोलकाता : प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा महिला के गहने लेकर फरार होने के आरोप में पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया. उनके नाम सौमित्र मंडल उर्फ रूपम मंडल और दुलाल हाल्दार हैं. घटना विधाननगर के लेकटाउन इलाके की है. उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने पीड़िता के सारे गहने भी बरामद कर लिये.
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला लेकटाउन थाने के दक्षिणदारी के नेहरू कॉलोनी की रहने वाली है. उसने शिकायत में बताया कि अगस्त माह में रूपम मंडल नामक एक युवक ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया. फिर उसने महिला को भाग कर शादी का प्रस्ताव दिया और श्रीभूमि बुलाया.
महिला ने उसका प्रस्ताव मान लिया और 10 अगस्त को घर से भाग कर श्रीभूमि पहुंची. वहां पहले से मौजूद युवक ने महिला के दो कंगन, एक अंगूठी, दो सोने की चेन समेत सारे गहने, कुछ रुपये और मोबाइल ले लिये. इसके बाद उसे लेकर इस्ट जादवपुर रोड पर पहुंचा और वहां उसे थोड़ी देर रुकने के लिए कहकर फरार हो गया, फिर महिला से संपर्क भी नहीं किया. महिला ने खुद को ठगा महसूस कर गत 16 नवंबर को थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी.
पुलिस का कहना है कि मूल आरोपी रूपम मंडल ने सारे गहने अपने एक साथी के पास रखे थे. रूपम को सोमवार रात बांसद्रोणी से दबोचा गया और उससे पूछताछ करने के बाद पता चला कि उसने सारे गहने अपने साथी दुलाल के पास रखे हैं. इस जानकारी के बाद मंगलवार रात उसे भी गिरफ्तार कर सारे गहने बरामद किये गये. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola