60 हजार याबा टैबलेट जब्त

Updated:
विज्ञापन

जब्त याबा टैबलेट का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 60 लाख रुपये मालदा : मालदा जिला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर 60 हजार याबा टैबलेट जब्त करने के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 60 लाख रुपये बतायी गयी है. पुलिस के मुताबिक जब्त याबा टैबलेट […]

विज्ञापन

जब्त याबा टैबलेट का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 60 लाख रुपये

विज्ञापन
मालदा : मालदा जिला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर 60 हजार याबा टैबलेट जब्त करने के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 60 लाख रुपये बतायी गयी है. पुलिस के मुताबिक जब्त याबा टैबलेट को म्यांमार से भारत होते हुए बांग्लादेश तस्करी करने की योजना थी. पुलिस ने याबा टैबलेट के अलावा चार चक्का वाहन, 13 हजार भारतीय करेंसी और छह मोबाइल फोन भी जब्त किया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मालदा के रथबाड़ी इलाके में पुलिस ने सोमवार रात विशेष अभियान चलाकर एक होटल से पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया. तीनों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद तीन अन्य लोगों को दबोचा गया. गिरफ्तार तस्करों में मणिपुर निवासी मोहम्मद नुरूल हक (39), बांग्लादेश निवासी मोहम्मद इस्माइल (38), कोलकाता के इकबालपुर थाना क्षेत्र निवासी सत्तार अहमद (28), बबलू शेख (35) के अलावा ओल्ड मालदा थानांतर्गत मंगलबाड़ी और कदमतला निवासी विप्लव कर्मकार (30) और फैजुल शेख (37) शामिल है.
मंगलवार को मालदा के एसपी आलोक राजोरिया ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि जिला पुलिस एक बड़े मादक तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता पायी है. उन्होंने बताया कि याबा टैबलेट म्यांमार से चोरी-छिपे मालदा लाया गया था. इसे बांग्लादेश भेजने की योजना थी. लेकिन उससे पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर तस्करों की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को 10 दिन की रिमांड पर लेने के लिये अदालत से आवेदन किया गया है. याबा टैबलेट दरअसल नशीली दवा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola