प्रेमिका को चाकू से मार कर किया घायल

Updated at : 26 Nov 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका को चाकू से मार कर किया घायल

कोलकाता : प्रेम संबंध में आयी खटास के बाद एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चाकू मार कर घायल कर दिया. उसे गंभीर हालत में कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना उत्तर 24 परगान के गोपालनगर पश्चिम दमदम इलाके की है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रेम संबंध में आयी खटास के बाद एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चाकू मार कर घायल कर दिया. उसे गंभीर हालत में कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना उत्तर 24 परगान के गोपालनगर पश्चिम दमदम इलाके की है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

उसका नाम सुभाष सरकार है. मिली जानकारी के अनुसार, दमदम इलाका निवासी सुभाष पड़ोस की एक विवाहित महिला से प्रेम करता था. काफी दिनों से प्रेम संबंध चलने के बाद महिला उससे अलग होना चाहती थी, इसलिए उसने सुभाष के मिलना-जुलना बंद कर दिया था. इससे नाराज युवक ने शनिवार देर शाम उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. गंभीर हालत में पहले उसे ग्रामीण अस्पातल ले जाया गया जहां से उसे कोलकाता मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola