28 मानव भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थाना अंतर्गत शिमूलपुर इलाके में मानव भ्रूण पाये जाने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया. सभी भ्रूण डिब्बे में रखे गये थे. खबर मिलते ही पुलिस ने सभी डिब्बों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थाना अंतर्गत शिमूलपुर इलाके में मानव भ्रूण पाये जाने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया. सभी भ्रूण डिब्बे में रखे गये थे. खबर मिलते ही पुलिस ने सभी डिब्बों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर स्थानीय लोगों ने देखा शिमूलपुर मेला मैदान के निकट कुछ आवारा कुत्ते डिब्बों को लेकर झगड़ा कर रहे थे.
लोगों को शंका होने पर पास जाकर देखा तो उसमे बच्चों का भ्रूण पाया गया. लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी हाबरा थाना की पुलिस को दी. बताया गया कि घटनास्थल से पुलिस ने आठ डिब्बे बरामद किया गया है. उसे खोलने पर कुल 28 मानव भ्रूण पाये गये. पुलिस आसपास के नर्सिंग होम में पूछताछ कर मामले का पता लगाने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




