ePaper

96 लाख रुपये का सोना जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 16 Nov 2019 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
96 लाख रुपये का सोना जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता : केंद्रीय राजस्व विभाग (डीआरआई) के अधिकारियों ने बनगांव लोकल ट्रेन की जारी रही सोना तस्करी के मामले का खुलासा किया. शुक्रवार सुबह अधिकारियों ने सब्जी के बस्ते में छिपाकर सोना तस्करी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जब्त किये गये सोने की कीमत 96 लाख रुपये आंकी गई है. 96 लाख […]

विज्ञापन

कोलकाता : केंद्रीय राजस्व विभाग (डीआरआई) के अधिकारियों ने बनगांव लोकल ट्रेन की जारी रही सोना तस्करी के मामले का खुलासा किया. शुक्रवार सुबह अधिकारियों ने सब्जी के बस्ते में छिपाकर सोना तस्करी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जब्त किये गये सोने की कीमत 96 लाख रुपये आंकी गई है. 96 लाख रुपये का सोने का बिस्कुट कहां ले जाया जा रहा था.

पुलिस इस बात की जांच पड़ताल कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर उक्त ट्रेन के वेंडर बोगी में तलाशी अभियान चलाया गया. वहां एक सब्जी के बस्ते से भारी मात्रा में सोने का बिस्कुट बरामद किया गया. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास सोने से संबंधित कोई वैध कागज नहीं था. सोना तस्करी का यह मामला बांग्लादेश का है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola