दो लाख 50 हजार नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 14 Nov 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
दो लाख 50 हजार नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार

मोथाबाड़ी-कालियाचक राज्य सड़क के पास हुई गिरफ्तारी मालदा : भारतीय नकली नोट सहित तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो लाख 50 हजार के नकली नोट बरामद हुए है. घटना मालदा के मोथाबाड़ी थाना इलाके में हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आरोपियों के नाम […]

विज्ञापन

मोथाबाड़ी-कालियाचक राज्य सड़क के पास हुई गिरफ्तारी

मालदा : भारतीय नकली नोट सहित तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो लाख 50 हजार के नकली नोट बरामद हुए है. घटना मालदा के मोथाबाड़ी थाना इलाके में हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आरोपियों के नाम प्रदीप मंडल (33) घर मोथाबाड़ी थाना के मेघुटोला व शिवदांच मंडल (23) घर बैष्णवनगर थाना के चकबहादुर में है. जबकि तीसरे आरोपी प्रसेनजीत मंडल (33) कालियाचक थाना के चर बाबुपुर इलाके में बताया गया है.
गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर मोथाबाड़ी थाना पुलिस मोथाबाड़ी-कालियाचक राज्य सड़क पर बागमारा पेट्रोल पंप इलाके में तीन संदेहास्पद को पकड़ा. उनलोगों की तलाशी में 2 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुये. उनके पास 2 हजार के 125 भारतीय नोट निकले. इसके बाद तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस को अनुमान है कि नकली नोटों की तस्करी होने वाली थी. बुधवार आरोपियों को मालदा जिला अदालत से 10 दिनों की रिमांड मांगी गयी है. पुलिस अधीक्षक आलोक रजोरिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी में नकली नोट सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ चल रही है. साथ ही नोटों को कहां से लाया गया है व कहां भेजा जाना था इसकी छानबीन चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola