सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

वारदात के सिलसिले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा इलाके में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड की शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गुरुवार की शाम जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया […]

विज्ञापन

वारदात के सिलसिले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा इलाके में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड की शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गुरुवार की शाम जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था.उन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. वहीं जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार किये गये मुख्य आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा. मुख्य आरोपी का नाम आशीष राय बताया जाता है. वह पेशे से ऑटो चालक है. आशीष ने ही घिनौने घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी.
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जलपाईगुड़ी जाकर छिप गया था. इस घटना में माटीगाड़ा थाना पुलिस ने बुधवार की रात को ही उसके दो साथी रजत विश्वास तथा श्रेष्ठ कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. गुरुवार को माटीगाड़ा थाना पुलिस को आरोपी के जलपाईगुड़ी में छिपे होने की खबर मिली. जिसके बाद माटीगाड़ा थाना की एक टीम को जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गयी.
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के वेस्ट जोन के डीसीपी अतुल वी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज की गयी शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी आशीष राय को गिरफ्तार किया गया है. उसे सिलीगुड़ी लाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola