दोस्तों संग प्रेमी ने किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना अंतर्गत सुभाषग्राम के पास रविवार को एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पुलिस ने पीड़िता के प्रेमी व उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है. उनके नाम अनिसुर रहमान और नूर सलीम हैं. दोनों मल्लिकपाड़ा के रहने वाले हैं. पीड़िता ने […]
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना अंतर्गत सुभाषग्राम के पास रविवार को एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पुलिस ने पीड़िता के प्रेमी व उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है. उनके नाम अनिसुर रहमान और नूर सलीम हैं. दोनों मल्लिकपाड़ा के रहने वाले हैं.
पीड़िता ने बताया कि रविवार देर शाम उसके प्रेमी अनिसुर ने फोन कर उसे शादी का प्रलोभन देकर घर पर बुलाया. वह जब अपने प्रेमी के घर पहुंची तो वहां उसके दोस्त भी मौजूद थे. युवती का कहना है कि उसका मुंह बांधकर उसके उसके प्रेमी व दोस्तों ने दुष्कर्म किया. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करने पर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










