बीमा कराने के नाम पर ठगी करनेवाले दो और गिरफ्तार

कोलकाता : विधाननगर समेत आसपास के इलाके के लोगों को फोन कर नयी बीमा कराने से लेकर बंद हुए बीमा की रकम वापस दिलाने का झांसा देकर ठगी करनेवाली एक कंपनी का भंडाफोड़ कर गिरफ्तार किये गये कंपनी के तीन निदेशक समेत 16 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार […]
कोलकाता : विधाननगर समेत आसपास के इलाके के लोगों को फोन कर नयी बीमा कराने से लेकर बंद हुए बीमा की रकम वापस दिलाने का झांसा देकर ठगी करनेवाली एक कंपनी का भंडाफोड़ कर गिरफ्तार किये गये कंपनी के तीन निदेशक समेत 16 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम पपलुश राय (36) और प्रदीप राय चौधरी (37) हैं. पुलिस के मुताबिक पपलुश एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के जेसोर रोडका और प्रदीप मध्यमग्राम का रहनेवाला है. दोनों को देर रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




