संपत्ति के लिए बेटे ने मां-बाप पर किया जान लेवा हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2019 2:12 AM

विज्ञापन

मां के दोनों हाथ कट कर हुए अलग बांकुड़ा : शनिवार सुबह जिले के इंदास थाना अंतर्गत दिगल ग्राम पंचायत के वामनिया ग्राम में संपत्ति के लिए बेटे ने धारदार हथियार से मां-बाप पर जान लेवा हमला कर दिया. इस हमले में मां के दोनों हाथ कट कर अलग हो गये हैं, जबकि पिता को […]

विज्ञापन

मां के दोनों हाथ कट कर हुए अलग

बांकुड़ा : शनिवार सुबह जिले के इंदास थाना अंतर्गत दिगल ग्राम पंचायत के वामनिया ग्राम में संपत्ति के लिए बेटे ने धारदार हथियार से मां-बाप पर जान लेवा हमला कर दिया. इस हमले में मां के दोनों हाथ कट कर अलग हो गये हैं, जबकि पिता को भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां दोनों की हालत आशंकाजनक बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटा प्रशांत भौमिक शनिवार सुबह संपत्ति को लेकर मां-बाप से उलझ गया और उसके बाद धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola