1.55 करोड़ की विदेशी सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) की कोलकाता जोनल यूनिट के पुलिसकर्मियों ने इंडोनेशिया व म्यांमार से होते हुए गुवाहाटी के रास्ते कोलकाता में आ रही तस्करी की विदेशी सिगरेट को जब्त किया है. इन सिगरेट की कीमत एक करोड़ 55 लाख रुपये है. जिस ट्रक में यह सिगरेट लायी जा रही थी, उसके […]

विज्ञापन

कोलकाता : डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) की कोलकाता जोनल यूनिट के पुलिसकर्मियों ने इंडोनेशिया व म्यांमार से होते हुए गुवाहाटी के रास्ते कोलकाता में आ रही तस्करी की विदेशी सिगरेट को जब्त किया है. इन सिगरेट की कीमत एक करोड़ 55 लाख रुपये है. जिस ट्रक में यह सिगरेट लायी जा रही थी, उसके दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया गया है.

विज्ञापन

पकड़े गये आरोपियों के नाम सुभाष चांद और सह चालक राज कुमार है. डीआरआइ सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को उनकी टीम ने विद्यासागर सेतु के पास ट्रक को रोककर दोनों चालकों से पूछताछ की. वे इसपर कोई उचित जवाब नहीं दे सके. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया. जिस ट्रक से रोजमर्रा के सामान के साथ कोलकाता में सप्लाई के लिए विदेशी सिगरेट भी लायी जा रही थी, उस ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. डीआरआइ सूत्रों के मुताबिक दोनों ने प्राथमिक बयान में बताया है कि कोलकाता में इन विदेशी सिगरेट की भारी मांग है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola