अपहरण के बाद युवक की गोली मार कर हत्या
Updated at : 15 Oct 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना जिले के गोबरडांगा की वारदात कोलकता : उत्तर 24 परगना जिले के गोबरडांगा से एक युवक का अपहरण करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गयी. सोमवार सुबह बादुड़िया के डेमातीपुर इलाके में झाड़ी से उसका शव बरामद किया गया. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. खबर मिलते ही […]
विज्ञापन
उत्तर 24 परगना जिले के गोबरडांगा की वारदात
कोलकता : उत्तर 24 परगना जिले के गोबरडांगा से एक युवक का अपहरण करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गयी. सोमवार सुबह बादुड़िया के डेमातीपुर इलाके में झाड़ी से उसका शव बरामद किया गया. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. खबर मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बादेखादुआ की ओर से दो बाइक सवार एक अन्य बाइक सवार का पीछा करते हुए गोबरडांगा की ओर आ रहे थे. दोनों बाइकों पर दो-दो लोग सवार थे. बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति को लक्ष्य कर गोली चलायी जिससे वह नियंत्रण खोकर गिर गया. बताया गया कि उसके बाद दोनों बाइक पर सवार चारों बदमाशों ने उसे पहले बुरी तरह पीटा. फिर उसे अपने साथ ले गये.
बताया गया कि अपराधियों ने उसे ले जाते समय कई राउंड गोली चलायी.ृ स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी गोबरडांगा थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू की. करीब दो घंटे बाद घटनास्थल से सात किलोमीटर दूर बादुड़िया डेमातीपुर इलाके में एक झाड़ी से शव बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




