अंजलि हत्याकांड में दामाद भी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2019 2:29 AM
दामाद कंचन अधिकारी ने ही रची थी सास की हत्या की साजिश साले संग आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने ले रखा है रिमांड पर, किया था खुलासा दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना पुलिस ने बीते सात अगस्त को हुए अंजलि बनर्जी हत्याकांड मामले में उसके दामाद कंचन अधिकारी को गिरफ्तार किया. इसके पहले मृतका […]
दामाद कंचन अधिकारी ने ही रची थी सास की हत्या की साजिश साले संग
आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने ले रखा है रिमांड पर, किया था खुलासा
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना पुलिस ने बीते सात अगस्त को हुए अंजलि बनर्जी हत्याकांड मामले में उसके दामाद कंचन अधिकारी को गिरफ्तार किया. इसके पहले मृतका के भतीजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने रिमांड पर ले रखा है. सोमवार को कंचन को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. पुलिस जांच अधिकारी ने दोनों आरोपियों को आमने-सामने बिठा कर पूछताछ करने तथा सभी साक्ष्य जुटाने के लिए उसके 14 दिनों की रिमांड की मांग की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एसीजेएम कोर्ट ने उसे 10 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया.
सनद रहे कि हत्याकांड में दो दिन पहले पुलिस ने मृतका के भतीजा प्रशांत बनर्जी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है. हत्याकांड का मास्टरमाइंड दामाद कंचन बनर्जी ही है. उसने अपनी सास अंजलि बनर्जी के मकान को हड़पने के लिए इस हत्याकांड की साजिश रची. मकान की कीमत 80 लाख रुपये स अधिक है.
भतीजा प्रशांत की गिरफ्तारी के बाद ही दामाद कंचन अधिकारी का नाम हत्याकांड में सामने आया था. पुलिस के अनुसार प्रशांत ने ही कंचन अधिकारी का हत्याकांड में शामिल होने के सबूत दिये. उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को अंजलि बनर्जी (42) का शव उसके घर से पुलिस ने बरामद किया था. शव को देख प्रथमदृष्टया अनुमान किया जा रहा था कि दुराचार के बाद महिला की हत्या की गई है. दुर्गापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी.
पुलिस के अनुसार विगत सोमवार की रात दामाद कंचन भतीजा प्रशांत को लेकर सास अंजलि के घर पहुंचा था. कंचन एवं प्रशांत ने बैठकर शराब का सेवन किया. इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कंचन एवं प्रशांत ने मिलकर गला दबाकर अंजलि की हत्या कर दी थी. इसके बाद इसे अन्य रूप देने के लिए शव को नग्न कर दिया ताकि लगे कि उसका बलात्कार कर उसकी हत्या की गई है.
ताकि उन पर संदेह न जाये. हत्या की खबर मिलने के बाद कंचन एवं प्रशांत दोनों महकमा अस्पताल में पोस्टमार्टम के समय भी मौजूद थे एवं परिजनों को गुमराह करने हेतु मृतका के परिजनों का सहयोग भी कर रहे थे. नौ वर्ष पहले अंजलि के पति का देहांत हो गया था. उनकी तीन बेटियां थी. उनकी शादी हो जाने के बाद वह अकेली हो गई थी. अंजलि दूसरे के घरों में कामकाज करके अपना जीवन यापन करती थी. काली मंदिरपाड़ा में अकेले ही रहती थी. विरासत के नाम पर अंजली का सिर्फ एक मकान ही बच गया था.
जिसकी कीमत इस समय करोड़ों में है. कई बार भतीजा ने मकान उसके नाम करने का दबाव बनाया था. लेकिन अंजली मकान किसी को देने के लिए के लिए राजी नहीं हो रही थी. इसी बीच दामाद ने सास अंजलि को रास्ते से हटा कर उसकी मकान हड़पने की साजिश रची एवं भतीजा को साथ मिलाकर हत्याकांड की घटना को अंजाम दे दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि महिला हत्याकांड में अब तक हत्याकांड में शामिल भतीजा प्रशांत एवं दामाद को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है. हत्याकांड के सारे साक्ष्य मिल गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










