सब्जी मंडी विवाद में हुई परमानंद की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर गये आरोपी राजेश के बयान के आधार पर दावा रिमांड अवधि समाप्त होने पर सीजेएम कोर्ट में पेशी, भेजा गया जेल आसनसोल : बीते 17 सितंबर की रात हीरापुर थाना क्षेत्र के नूतनडीही रेलगेट के पास किसान परमानंद महतो को गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के बेटे अजय महतो […]
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर गये आरोपी राजेश के बयान के आधार पर दावा
विज्ञापन
रिमांड अवधि समाप्त होने पर सीजेएम कोर्ट में पेशी, भेजा गया जेल
आसनसोल : बीते 17 सितंबर की रात हीरापुर थाना क्षेत्र के नूतनडीही रेलगेट के पास किसान परमानंद महतो को गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के बेटे अजय महतो की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश महतो को गिरफ्तार कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया था. रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे दोबारा शुक्रवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया.
सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. सूत्रों के अनुसार रिमांड अवधि में आरोपी से पूछताछ के बाद यह पता चला कि मृतक परमानंद तथा आरोपी के परिवार के साथ काफी समय से सब्जी मंडी को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई.
मामले पर मृतक परमानंद महतो के बेटे अजय महतो ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार बीते 17 सितंबर की रात सवा आठ बजे शिकायतकर्ता के पिता को नूतनडीही इलाके में किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी थी, जिसमे उनकी मौत हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन