धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या

मयनागुड़ी : दहेज को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. गुरुवार को यह घटना मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत भोटपट्टी इलाके में हुई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति बलाई सिकदार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्र के अनुसार घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरु हो गयी है. मृतका […]
मयनागुड़ी : दहेज को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. गुरुवार को यह घटना मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत भोटपट्टी इलाके में हुई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति बलाई सिकदार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्र के अनुसार घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरु हो गयी है.
मृतका का नाम सुमित्रा सिकदार (20) है. वह भोटपट्टी के आश्रमपाड़ा की मूल निवासी थी. उल्लेखनीय है कि कई माह पूर्व भोटपट्टी के डांगापाड़ा निवासी बलाई सिकदार से हुई थी. शादी के बाद से दहेज को लेकर पति समेत ससुरालवाले सुमित्रा पर अत्याचार-उत्पीड़न कर रहे थे. स्थानीय सूत्र के अनुसार गुरुवार को तड़के बलाई ने नींद की हालत में सुमित्रा के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही सुमित्रा की मौत हो गयी. सुबह जब घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो बलाई के परिवारवाले बलाई को कमरे में बांधकर भाग गये.
उसके बाद खबर मिलने पर सुमित्रा के मायकेवालों ने मयनागुड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे अंत्यपरीक्षण के लिये जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी पति बलाई सिकदार को गिरफ्तार कर लिया है. मयनागुड़ी थाना के आईसी तमाल दास ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट स्तर की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




