वाटर थीम पार्क में रंगरेलियां मनाते कई गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2019 2:38 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली : हुगली स्टेशन के पास कानागढ़ इलाके में स्थित वाटर थीम पार्क में रंगरेलियां मनाते पुलिस ने कई युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस ने पार्क के मालिक अभिजीत विश्वास व उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया है. चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी वन के नेतृत्व में अभियान चला कर पार्क से […]
विज्ञापन
हुगली : हुगली स्टेशन के पास कानागढ़ इलाके में स्थित वाटर थीम पार्क में रंगरेलियां मनाते पुलिस ने कई युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस ने पार्क के मालिक अभिजीत विश्वास व उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया है.
चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी वन के नेतृत्व में अभियान चला कर पार्क से युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया. मौके से काफी संख्या में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस पार्क में लंबे समय से अश्लील गतिविधि चल रही थी. पुलिस ने कई बार इसका पर्दाफाश करने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. पार्क को फिलहाल सील कर दिया गया है. पुलिस से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




