बहन की लाश के साथ चार दिनों से फ्लैट में रह रहा था

कोलकाता : महानगर के बहुचर्चित रॉबिनसन स्ट्रीट की छाया अब दमदम इलाके में देखने को मिली, जहां एक व्यक्ति पिछले चार दिनों से एक फ्लैट में अपनी बहन की लाश के साथ दिन गुजार रहा था. घटना दमदम थानांतर्गत जगदीश पल्ली स्थित एक फ्लैट की है. मंगलवार की सुबह घर से दुर्गंध आने के बाद […]
कोलकाता : महानगर के बहुचर्चित रॉबिनसन स्ट्रीट की छाया अब दमदम इलाके में देखने को मिली, जहां एक व्यक्ति पिछले चार दिनों से एक फ्लैट में अपनी बहन की लाश के साथ दिन गुजार रहा था. घटना दमदम थानांतर्गत जगदीश पल्ली स्थित एक फ्लैट की है.
मंगलवार की सुबह घर से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से उक्त महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम रूमा दत्त (52) है. उसके भाई का नाम विश्वरूप सरकार है. घटना के बाद पुलिस ने विश्वरूप सरकार को हिरासत में लिया है.
इससे पूर्व कोलकाता में सबसे पहले 11 जून 2015 को पार्क स्ट्रीट स्थित रॉबिनसन स्ट्रीट इलाके में ऐसी पहली घटना घटी थी, जिसमें पार्थो दे नामक व्यक्ति अपनी बहन और दो पालतू कुत्तों की लाश के साथ छह माह रहा था. इसके बाद से अब तक महानगर व उसके आसपास के इलाकों से ऐसी कई घटनाएं सामने आयी हैं. इधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह मानसिक अवसादग्रस्त है या नहीं? इसकी जांच के लिए उसे बैरकपुर अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस का मानना है कि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मानसिक स्थिति के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है. हालांकि पुलिस आशंका जता रही है कि वह व्यक्ति मानसिक तौर पर बीमार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




