नारदा मामला : इकबाल अहमद के घर पहुंची सीबीआइ की टीम

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नारद स्टिंग मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआइ की टीम गुरुवार को कोलकाता नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर व तृणमूल कांग्रेस विधायक इकबाल अहमद के घर पहुंची. सीबीआइ की छह सदस्यीय एक टीम महानगर के मुजफ्फर अहमद स्ट्रीट स्थित उनके फ्लैट में सुबह पहुंची. जानकारी के अनुसार सीबीआइ की टीम विधायक […]

विज्ञापन

कोलकाता : नारद स्टिंग मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआइ की टीम गुरुवार को कोलकाता नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर व तृणमूल कांग्रेस विधायक इकबाल अहमद के घर पहुंची. सीबीआइ की छह सदस्यीय एक टीम महानगर के मुजफ्फर अहमद स्ट्रीट स्थित उनके फ्लैट में सुबह पहुंची. जानकारी के अनुसार सीबीआइ की टीम विधायक की आवाज के नमूने को संग्रह करने वहां आयी थी. इस बाबत सीबीआइ की टीम के साथ दो गवाह और एक विशेषज्ञ भी मौजूद थे.

विज्ञापन
सीबीआइ सूत्रों का कहना है कि इसके पहले तृणमूल विधायक इकबाल अहमद को तलब किया गया था, ताकि उनकी आवाज का नमूना लिया जा सके, लेकिन उन्होंने पत्र के माध्यम से सीबीआइ को सूचित किया कि शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने की वजह से वह निजाम पैलेस स्थित सीबीआइ कार्यालय आने में सक्षम नहीं हैं. इसके बाद सीबीआइ अधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में सीबीआइ के छह सदस्यों की टीम उनके आवास पहुंची और उनकी आवाज का नमूना संग्रह किया.
ज्ञात हो कि इस मामले में तृणमूल सांसद प्रसून बनर्जी, राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी, पूर्व परिवहन मंत्री मदन मित्रा समेत 5 लोगों का वॉयस सैंपल अब तक सीबीआइ संग्रह कर चुकी है.गौरतलब है कि नारद स्टिंग ऑपरेशन में राज्य के कई मंत्री, नेता व सांसद को कैमरे में रुपये लेते देखा गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola