श्यामनगर में टीएमसीपी नेता के घर पर हमला व तोड़फोड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घर के पास ही चलायी गयी गोलियां तृणमूल ने लगाया भाजपा पर आरोप कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के जगदल थाना अंतर्गत श्यामनगर के गांगुलीपाड़ा इलाके में सोमवार रात कुछ लोगों ने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) के नेता के घर पर हमला किया. घर में तोड़फोड़ भी की गयी है. बताया जा रहा […]
विज्ञापन
घर के पास ही चलायी गयी गोलियां
तृणमूल ने लगाया भाजपा पर आरोप
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के जगदल थाना अंतर्गत श्यामनगर के गांगुलीपाड़ा इलाके में सोमवार रात कुछ लोगों ने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) के नेता के घर पर हमला किया. घर में तोड़फोड़ भी की गयी है. बताया जा रहा है कि घर के पास ही गोलियां भी चलायी गयीं. आरोप है कि भाजपा के ही कुछ समर्थकों ने आकर उनके घर पर हमला करते हुए तोड़फोड़ की और घर के पास ही गोलियां भी चलायीं, जबकि भाजपा की ओर से सारे आरोप को खारिज किया गया है.
घटना के बाद से इलाके में तनाव है. पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की है. गारुलिया शहर के टीएमसीपी के अध्यक्ष सुभांजन सिंह ने इस मामले को लेकर जगदल थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उनका आरोप है कि चार लोग बाइक से आये थे और उनके घर के पास ही गोलियां फायरिंग करते हुए घुस कर घर में तोड़फोड़ की गयी और धमका कर चले गये. भाजपा समर्थित लोग थे. इधर गारुलिया के भाजपा नेता का कहना है कि तृणमूल झूठा आरोप लगा कर भाजपा के लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










