अपने ही घर में चोरी करवाने के आरोप में युवक और उसके साथी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तिलजला इलाके की घटना कोलकाता : अपने ही घर में चोरी करवाने वाले युवक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना तिलजला इलाके की है. आरोपी युवक का नाम शेख नजीरुद्दीन उर्फ सोहेल (20) है, जबकि उसके साथियों के नाम मोहम्मद रियाज, शेख शब्बीर उर्फ आर्यन दूबे (19) बताये गये हैं. कब […]

विज्ञापन

तिलजला इलाके की घटना

विज्ञापन
कोलकाता : अपने ही घर में चोरी करवाने वाले युवक और उसके दो साथियों को ग���रफ्तार किया गया है. घटना तिलजला इलाके की है. आरोपी युवक का नाम शेख नजीरुद्दीन उर्फ सोहेल (20) है, जबकि उसके साथियों के नाम मोहम्मद रियाज, शेख शब्बीर उर्फ आर्यन दूबे (19) बताये गये हैं.
कब और क्या हुआ : 1 सितंबर को तिलजला थाने में कुस्तिया रोड के निवासी शेख बबलू (33) ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में साढ़े तीन लाख रुपये, सोने व चांदी के गहनों को मिलाकर कुल सात लाख रुपये के सामानों की चोरी की बात गयी. बबलू के घर के आसपास के इलाकों की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गयी. उसमेें एक युवक की संदिग्ध गतिविधि देखी गयी. जांच के बाद कुस्तिया रोड से मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार करक लिया गया.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की. उसने अपने दो साथियों शेख नजीरुद्दीन और शब्बीर के नाम बताये. आरोप के अनुसार नजीरुद्दीन बबलू का सौतेला बेटा है. उसने ही अपने साथियों को अपने घर में चोरी करने को कहा था. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे नजीरुद्दीन को राय चरण घोष लेन से और उसके अन्य एक साथी शब्बीर को बोस पुकुर रोड से गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola