दो किलो अफीम संग दो तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता जोनल यूनिट की टीम ने दो किलो अफीम के साथ कोलकाता आ रहे दो ड्रग्स सप्लायरों को पश्चिम बर्दवान के बांसखोपा टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात को गिरफ्तार किया. पुलिस के हाथ लगे अफीम तस्करों के नाम शेख अक्कील अली और नंदलाल मंडल हैं. शेख […]
विज्ञापन
कोलकाता : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता जोनल यूनिट की टीम ने दो किलो अफीम के साथ कोलकाता आ रहे दो ड्रग्स सप्लायरों को पश्चिम बर्दवान के बांसखोपा टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात को गिरफ्तार किया. पुलिस के हाथ लगे अफीम तस्करों के नाम शेख अक्कील अली और नंदलाल मंडल हैं.
शेख अक्कील बीरभूम के साजिना इलाके का रहनेवाला है, जबकि नंदलाल मंडल बिहार के गया जिले के बांके बाजार का रहनेवाला है. दोनों के पास से दो किलो अफीम जब्त हुआ है. बाजार में इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि बिहार से कुछ तस्कर ड्रग्स लेकर कोलकाता में इसकी सप्लाई के लिए आनेवाले हैं.
इसके बाद से ही एनसीबी की टीम कड़ी नजरदारी रख रही थी. अचानक पता चला कि पश्चिम बर्दवान में दो युवक एक टोल प्लाजा के पास एक बोलेरो कार में देखे गये हैं. वे दोनों कोलकाता की तरफ आ रहे हैं. इस जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से एनसीबी की टीम ने कार रोकी और तलाशी ली. इस दौरान उनके पास से दो किलो अफीम मिले. वे दोनों कोलकाता में इस नशीले पदार्थ को किसे सौंपनेवाले थे, इस बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










