ePaper

युवती से अश्लील बातें करनेवाला गिरफ्तार

Updated at : 23 Aug 2019 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
युवती से अश्लील बातें करनेवाला गिरफ्तार

कोलकाता : अपने दोस्त के साथ कार में जा रही एक युवती का बाइक से पीछा कर उसे अश्लील बातें कहने के अलावा अश्लील प्रस्ताव देने के आरोप में पुलिस ने सिरफिरे युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे युवक का नाम राम शर्मा है. वह दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर का रहनेवाला […]

विज्ञापन

कोलकाता : अपने दोस्त के साथ कार में जा रही एक युवती का बाइक से पीछा कर उसे अश्लील बातें कहने के अलावा अश्लील प्रस्ताव देने के आरोप में पुलिस ने सिरफिरे युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे युवक का नाम राम शर्मा है.

वह दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर का रहनेवाला है. घटना गरफा इलाके में बुधवार देर रात की है. पीड़ित युवती ने इस घटना के बाद गरफा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में पुलिस को उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ प्राइवेट कार में बाइपास से राजडांगा मेन रोड की तरफ जा रही थी.
अचानक उसके पीछे से एक बाइक में एक युवक कार के समानांतर चलने लगा. युवती का आरोप है कि बाइक में सवार युवक ने पहले उसे देखकर अश्लील बातें कही, इसके बाद आपत्तिजनक प्रस्ताव देने लगा. जब तक वह कुछ कहती, इसके पहले वह भाग चुका था. वहां से गरफा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी राम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.
मछली पकड़ने के शौक में वृद्ध ने गंवायी जान !
कोलकाता. मछली पकड़ने के शौक में एक वृद्ध की जान चली गयी. मृतक की पहचान करुणा मंडल (60) के रूप में हुई है. वह गोआबागान स्ट्रीट में रहते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह 5.30 बजे तालाब में उन्हें अचेत हालत में देख बड़तल्ला थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.
खबर पाकर थाने से पुलिसकर्मी उन्हें आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि करुणा मछली पकड़ने के बड़े शौकीन थे. आये दिन वह सुबह-शाम घर से बाहर जाकर तालाब में मछलियां पकड़ते थे.
गुरुवार सुबह भी मछली पकड़ने ही घर से निकले थे. उन्हें आंखों से काफी कम दिखता था. परिवारवालों ने आशंका जतायी कि हो सकता है कि मछली पकड़ने के दौरान पांव फिसलने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में डूब गये हों. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola