ePaper

श्रीरामपुर स्टेशन से 208 कछुए जब्त, दो गिरफ्तार

Updated at : 23 Aug 2019 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीरामपुर स्टेशन से 208 कछुए जब्त, दो गिरफ्तार

कोलकाता : वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के इस्टर्न रिजन की ओर से वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल यूनिट (डब्ल्यूसीसीयू) और डब्ल्यूसीसीबी की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह हुगली जिले के श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन से 208 कछुए जब्त किये. साथ ही दो तस्करों को भी धर दबोचा. उनके पास से नरम खोल व फ्लैपशेल्ड […]

विज्ञापन

कोलकाता : वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के इस्टर्न रिजन की ओर से वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल यूनिट (डब्ल्यूसीसीयू) और डब्ल्यूसीसीबी की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह हुगली जिले के श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन से 208 कछुए जब्त किये. साथ ही दो तस्करों को भी धर दबोचा. उनके पास से नरम खोल व फ्लैपशेल्ड कछुए बरामद हुये हैं. इसमें 174 जीवित और 34 मृत पाये गये हैं.

डब्ल्यूसीसीबी के मुताबिक गिरफ्तार दोनों के नाम गोलक मंडल (32) और सुधांशु मोहन भवाल उर्फ नाटा (52) हैं. गोलक पूर्व बर्दवान के शक्तिगढ़ का और सुधांशु नदिया के सिमुरली कालीतला का रहने वाला है.

घटना सुबह साढ़े सात बजे की है. वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन से उत्तर प्रदेश से कछुए लाये जा रहे हैं जिन्हें श्रीरामपुर स्टेशन पर उतारा जायेगा. सूचना के बाद वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल यूनिट की टीम वहां पहुंच गयी. कछुओं सहित तस्करों दो दबोच लिया. दोनों को श्रीरामपुर जीआरपी के हवाले कर दिया गया और सारे कछुओं को डब्ल्यूसीसीबी के अधिकारियों ने जब्त कर लिया.

देहरादून एक्सप्रेस से कछुए बरामद
गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल हावड़ा नार्थपोस्ट ने देहरादून एक्सप्रेस से दुर्लभ प्रजाति के 39 कछुएं बरामद किया है. रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बरामद कछुओं को जिला वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया. बताया जाता है कि कछुओं को ट्रेन की एस-दो बोगी में सीट के नीचे छुपा कर रखा गया था. गुरुवार सुबह देहरादून एक्सप्रेस सुबह 8.35 बजे आठ नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी.

ट्रेन के पहुंचने के बाद इंस्पेक्टर सतीश चंद्र सहाय, एएसआई उमाशंकर राणा और हेडकॉस्टेबल जेपी प्रसाद पहुंचे और ट्रेन को चेक किया. जांच के दौरान काले रंग के बैग में कछुए रखे मिले. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के दुर्लभ प्रजाति को कछुओं का बांग्लादेश में काफी मांग है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola