रंगदारी नहीं देने पर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : लेकटाउन थाना के बसक बगान लेन इलाके में दो दिन पहले रंगदारी नहीं देने पर एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोपी को मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 10 दिनों की […]
विज्ञापन
कोलकाता : लेकटाउन थाना के बसक बगान लेन इलाके में दो दिन पहले रंगदारी नहीं देने पर एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोपी को मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम हाथकाटा उर्फ दिलीप बनर्जी है. घटना दो दिन पहले हुई थी.
लेकटाउन के बसक बगान लेन निवासी धनंजय मुखर्जी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि गत 19 अगस्त की रात साढ़े सात बजे हाथकाटा उर्फ दिलीप अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और रंगदारी मांगी. रुपये देने से इंकार करने पर उनके साथ घर के सदस्यों की पिटाई की. महिलाओं को भी नहीं छोड़ा.
उनके साथ बदसलूकी और गली-गलौज की. जानकारी के अनुसार पातिपुकुर में धनंजय का एक प्रोजेक्ट चल रहा है, इसके एवज में वह पहले ही उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल चुका है. अब दूसरी बार रंगदारी लेने के लिए पहुंचा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ पहले से ही कई अापराधिक मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन