ePaper

भाजपा कार्यकर्ता को घर से बुला कर मारी गोली

Updated at : 15 Aug 2019 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता को घर से बुला कर मारी गोली

जख्मी कार्यकर्ता नर्सिंग होम में तृणमूल समर्थक पर लगा आरोप कूचबिहार : कूचबिहार जिले के दो नंबर ब्लॉक के पुंडीबाड़ी थाना क्षेत्र के चंदनजोड़ा इलाके में घर से बुलाकर एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी. मंगलवार को हुई इस घटना में भाजपा कार्यकर्ता चंदन दे (32) गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल उसका इलाज […]

विज्ञापन

जख्मी कार्यकर्ता नर्सिंग होम में

तृणमूल समर्थक पर लगा आरोप
कूचबिहार : कूचबिहार जिले के दो नंबर ब्लॉक के पुंडीबाड़ी थाना क्षेत्र के चंदनजोड़ा इलाके में घर से बुलाकर एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी. मंगलवार को हुई इस घटना में भाजपा कार्यकर्ता चंदन दे (32) गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल उसका इलाज एक नर्सिंग होम में चल रहा है. गोली मारने का आरोप तृणमूल के एक कार्यकर्ता पर लगा है. पुंडीबाड़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात इलाके के तृणमूल कार्यकर्ता बापी राय ने भाजपा कार्यकर्ता चंदन दे को घर से बुलाकर ले गया. आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ता बापी राय ने ही चंदन दे को गोली मारी है.
घटना को लेकर पुंडीबाड़ी थाने में तृणमूल कार्यकर्ता बापी राय समेत कई लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. घटना को लेकर जिला कूचबिहार भाजपा उपाध्यक्ष सुकुमार राय ने कहा कि बीती रात भाजपा कार्यकर्ता मदन दे का बेटा चंदन दे को तृणमूल कार्यकर्ता बापी राय घर से बुलाकर ले गया और उसे गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की. इधर, जिला तृणमूल उपाध्यक्ष अब्दुल जलील अहमद ने आरोपों का खंडन करते हुए घटना में तृणमूल का हाथ होने से साफ इंकार कर दिया. उन्होंने घटना में एक भाजपा परिवार के शामिल होने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola