घर में घुस कर किशोरी को ले भागने की कोशिश
कोलकाता : घर में घुस कर एक किशोरी को लेकर भागने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. घटना महानगर के तिलजला इलाके के कुष्ठिया रोड में गुरुवार देर रात की है.पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि गुरुवार रात वह घर में अकेली थी. अचानक पास के इलाके के मसजिद बाड़ी लेन […]
कोलकाता : घर में घुस कर एक किशोरी को लेकर भागने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. घटना महानगर के तिलजला इलाके के कुष्ठिया रोड में गुरुवार देर रात की है.पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि गुरुवार रात वह घर में अकेली थी. अचानक पास के इलाके के मसजिद बाड़ी लेन का रहनेवाला लीलू नायक (39) नामक एक व्यक्ति रात 12 बजे उसके घर में आ घुसा. उसका हाथ पकड़ कर बाहर ले भागने की कोशिश वह कर रहा था.
उसके हरकतों को देख कर मदद के लिए उसने शोर मचाना शुरू किया. जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और कई थप्पड़ भी उसे लगाया.
इसी बीच उसके शोर को सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंच गये और आरोपी को दबोच लिया एवं घटनास्थल पर ही उसकी पिटाई कर दी. लोगों ने बाद में उसे पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद से इलाके में रोष व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










