10 साल का कारावास 25 हजार का जुर्माना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बर्दवान : कटवा महकमा पोक्सो अदालत ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दोषी करार सुरजीत पंडित उर्फ सौमित्र को 10 साल के सश्रम कारावास तथा 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. जुर्माना न देने पर एक सात अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया गया. सुरजीत कटवा थाना अंतर्गत कोशीग्राम […]
विज्ञापन
बर्दवान : कटवा महकमा पोक्सो अदालत ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दोषी करार सुरजीत पंडित उर्फ सौमित्र को 10 साल के सश्रम कारावास तथा 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. जुर्माना न देने पर एक सात अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया गया. सुरजीत कटवा थाना अंतर्गत कोशीग्राम का निवासी है. पोक्सो अदालत के अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश (प्रथम ) संदीप चौधरी ने यह सजा सुनाई.
सरकारी अधिवक्ता कंचन मुखर्जी के अनुसार कटवा एक नंबर प्रखंड अंतर्गत कोशीग्राम निवासी सुरजीत पंडित उर्फ सौमित्र 16 मई, 2018 को पड़ोसी महिला के साथ मंगलकोर्ट के कोंयार पुकुर स्थित मायके में योगाद्या पूजा के लिए गया था. वहां उसने पड़ोसन की सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया.
18 मई को पीड़िता के पिता ने सुरजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पोक्सो कानून के तहत घटना की जांच शुरू की. पुलिस ने कोशीग्राम से सुरजीत को गिरफ्तार किया. 26 जून को कोर्ट में पुलिस ने आरोप पत्र जमा किया. सुनवाई के दौरान कोर्ट में कुल आठ गवाहों ने गवाही दी.
सरकारी अधिवक्ता ने दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट पट सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य दुष्कर्म करने के पक्ष में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










