वृद्ध दंपतियों की हत्या की घटनाओं पर लगाम लगाने में जुटी राज्य सरकार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : सोनारपुर व नेताजी नगर में दंपती की हत्या के बाद राज्य सरकार ने संपत्ति के लालच में अकेले रहनेवाले वृद्ध दंपतियों की हत्या के मामले पर लगाम लगाने कस फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि इन दोनों घटनाओं के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. प्राथमिक जांच में दोनों घटनाओं […]

विज्ञापन

कोलकाता : सोनारपुर व नेताजी नगर में दंपती की हत्या के बाद राज्य सरकार ने संपत्ति के लालच में अकेले रहनेवाले वृद्ध दंपतियों की हत्या के मामले पर लगाम लगाने कस फैसला लिया है.

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि इन दोनों घटनाओं के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. प्राथमिक जांच में दोनों घटनाओं में ही संपत्ति संबंधी विवाद सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस को दोनों ही मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है.
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. साथ ही मृत लोगों की संपत्ति को कोई दखल न कर सके, इसके लिए भी कदम उठाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि पति-पत्नी के अकेले रहने पर हत्या करके संपत्ति को दखल किया जा सकता है, तो ऐसा नहीं होगा.
कब्जे को रोकने के लिए नेताजी नगर व सोनारपुर में मारे गये दंपतियों के घर में उनके नाम का फलक लगा कर रख दिया जायेगा. ऐसे कदम उठाने से एक उदाहरण पेश किया जा सकेगा. मोहल्ले के लोगों या पंचायत-नगरपालिका को नजर रखनी होगी कि ऐसी घटनाएं न हो.
इधर, प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या के मामले में संपत्ति संबंधी विवाद पाये जाने पर मामले का निपटारा न होने तक उक्त संपत्ति को कोई न ले इसके लिए थानों को निर्देश दिया जा रहा है. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी नजरदारी बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है. जिलों में भी अकेले रहनेवाले वृद्ध दंपतियों की सूची तैयार कर उनके साथ नियमित संपर्क रखने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिये जा रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola