सीमाशुल्क चोरी में फ्यूचर एंटरप्राइजेज के सीएफओ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) दिनेश माहेश्वरी को 14.58 करोड़ रुपये की सीमाशुल्क चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. शनिवार को डीआरआइ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कंपनी साउथ एशियन फ्री ट्रेड एरिया (साफ्टा) एग्रीमेंट का लाभ उठाकर […]

विज्ञापन

कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) दिनेश माहेश्वरी को 14.58 करोड़ रुपये की सीमाशुल्क चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. शनिवार को डीआरआइ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कंपनी साउथ एशियन फ्री ट्रेड एरिया (साफ्टा) एग्रीमेंट का लाभ उठाकर बिना सीमाशुल्क का भुगतान किये पेट्रापोल लैंड कस्टम्स स्टेशन (एलसीएस) के जरिये बांग्लादेश से रेडीमेड वस्त्रों का आयात कर रही थी. आरोप के अनुसार, कंपनी की ओर से की गयी करीब 14.58 करोड़ रुपये की शुल्क चोरी में उसके सीएफओ का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है.

विज्ञापन

उन्हें सीमाशुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया है. डीआरआइ ने कहा है कि जांच में पता चला है कि कपड़ों की आपूर्ति दुबई और सिंगापुर में बैठे तीसरे आपूर्तिकर्ता ने की थी. हालांकि मामूली प्रसंस्करण के बाद इसकी डिलीवरी बांग्लादेश से की गयी. भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका ने वर्ष 2004 में साफ्टा एग्रीमेंट का गठन किया था. वर्ष 2006 से प्रभावी यह अनुबंध एक तरह से इन देशों के बीच मुक्त व्यापार का जरिया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola