ePaper

चमत्कारी पत्थर खरीदने पहुंचा मालदा, हुआ अपहरण

Updated at : 13 Jul 2019 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
चमत्कारी पत्थर खरीदने पहुंचा मालदा, हुआ अपहरण

कोलकाता : चमत्कारी पत्थर को हासिल करने के लिए सोनारपुर से मालदा पहुंचे एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया. उसे उस पत्थर को अंगूठी में पहनने से करोड़पति बन जाने का सपना दिखाया गया था. हालांकि पुलिस की तत्परता से उसे सकुशल मुक्त करा लिया गया. पीड़ित व्यक्ति की पहचान अशोक राय के रूप […]

विज्ञापन

कोलकाता : चमत्कारी पत्थर को हासिल करने के लिए सोनारपुर से मालदा पहुंचे एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया. उसे उस पत्थर को अंगूठी में पहनने से करोड़पति बन जाने का सपना दिखाया गया था. हालांकि पुलिस की तत्परता से उसे सकुशल मुक्त करा लिया गया. पीड़ित व्यक्ति की पहचान अशोक राय के रूप में हुई है. वह एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर है. उसका घर दक्षिण 24 परगना अंर्तगत सोनारपुर थाना इलाके के साहेबपाड़ा लिंक रोड में है.

जानकारी के अनुसार, अशोक की पत्नी अपर्णा राय ने शनिवार को सोनारपुर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके पति अशोक राय अपने निवास से गायब हैं. मंगलवार को अपर्णा को विभिन्न मोबाइल नंबरों से कॉल आये, जिसमें आरोपियों ने उससे उसके पति की जिंदगी को बचाने के लिए आठ लाख रुपये की फिरौती की मांग की गयी.

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल का टॉवर लोकेशन का पता लगाया. इसके बाद बारुईपुर के पुलिस अधीक्षक रसीद मुनीर खान के निर्देश पर पीड़ित की पत्नी व दो जांच अधिकारी सहित एक टीम मालदा पहुंची, जहां मालदा जीआरपीएस क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा करने के बाद पुलिस ने पीड़ित अशोक राय को खोज निकाला. साथ ही उसे अगवा करनेवाले दो आरोपियों को इंग्लिश बाजार थाना के अधिकार क्षेत्र से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि कालीचक के दो अन्य अपराधी भी इसमें शामिल हैं.

पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन वे भाग गये. पीड़ित व्यक्ति अशोक राय के बयान से पता चला कि वह शनिवार को एक विशेष तरह के पत्थर वाली अंगूठी खरीदने के लिए मालदा गया था, जिससे वह जल्द करोड़पति बन जाये. जब वह कालियाचक थाना के तहत दक्षिण देबीपुर पहुंचा, तब पत्थर विक्रेता ने उसे रोक लिया और मारपीट की और उसकी पत्नी से फिरौती की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola