नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है. घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना इलाके की है. आरोपी का नाम अमीरुल हुसैन है. वह दक्षिण 24 परगना के गोसाबा का रहनेवाला है. साथ ही वह कलकत्ता विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर का छात्र है. सूत्रों के अनुसार […]

विज्ञापन

कोलकाता : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है. घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना इलाके की है. आरोपी का नाम अमीरुल हुसैन है. वह दक्षिण 24 परगना के गोसाबा का रहनेवाला है. साथ ही वह कलकत्ता विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर का छात्र है.

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार उसी के एक सहपाठी अब्दुस सलाम ने उसके खिलाफ नौकरी के नाम ठगी की शिकायत दर्ज करायी थी. मामले की जांच के बाद आरोपी को गुरुवार कोे गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि अमीरुल ने प्राइमरी स्कूल में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे आठ लाख रुपये मांगे थे. उसके झांसे में आने के बाद सलाम ने आरोपी को करीब ढाई लाख रुपये दिये. काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तो सलाम को संदेह हुआ. उसने अमीरुल से अपने रुपये मांगे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अंत में उसने अम्हर्स्ट स्ट्रीट में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola