कॉलेज में घुसकर एबीवीपी छात्रों के साथ मारपीट
Updated at : 06 Jul 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

दो घायल छात्रों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती कूचबिहार : कूचबिहार कॉलेज में घुसकर एबीवीपी के छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप तृणमूल छात्र परिषद पर लगा है. घटना शुक्रवार शाम की है. मारपीट में घायल दीपांकर पाल और दिलीप दे को कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. दोनों […]
विज्ञापन
दो घायल छात्रों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
कूचबिहार : कूचबिहार कॉलेज में घुसकर एबीवीपी के छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप तृणमूल छात्र परिषद पर लगा है. घटना शुक्रवार शाम की है. मारपीट में घायल दीपांकर पाल और दिलीप दे को कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. दोनों एबीवीपी के कार्यकर्ता बताये जाते हैं.
घटना के विरोध में एबीवीपी ने कूचबिहार शहर के स्टेशन मोड़ से लगे इलाके में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि तृणमूल छात्र परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष शायनदीप गौस्वामी के निर्देश पर बाहर के बदमाशों ने कॉलेज में घुसकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया.
घायल दीपांकर पाल ने बताया कि तृणमूल छात्र परिषद के लोग कॉलेज में दाखिले के नामपर पैसा एंठते हैं. जिसका विरोध करने पर उनपर हमला किया गया. वहीं शायनदीप गौस्वामी ने कहा कि उनपर लगा आरोप बेबुनियाद हैं. उल्टे एबीवीपी के लोग बाहर से गुंडे लाकर अशांति फैला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




