भूमि विवाद को लेकर झड़प में महिला की मौत, दो गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2019 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

टेकाटुली में हुई घटना के बाद से आरोपी पिता-पुत्र फरार एक अन्य आरोपी के घर में लोगों ने लगायी आग मयनागुड़ी : जमीन को लेकर बटाईदार के साथ विवाद ने उस समय भयावह रुप ले लिया जब बटाईदारों ने जमीन के मालिक के परिवारवालों पर घातक रुप से हमला बोल दिया. गुरुवार को मयनागुड़ी ब्लॉक […]
विज्ञापन
टेकाटुली में हुई घटना के बाद से आरोपी पिता-पुत्र फरार
एक अन्य आरोपी के घर में लोगों ने लगायी आग
मयनागुड़ी : जमीन को लेकर बटाईदार के साथ विवाद ने उस समय भयावह रुप ले लिया जब बटाईदारों ने जमीन के मालिक के परिवारवालों पर घातक रुप से हमला बोल दिया. गुरुवार को मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत टेकाटुली इलाके की इस घटना में प्रतिमा राय (54) की मौत हो गयी. अन्य दो तपती राय और भारती राय गंभीर रुप से जख्मी हालत में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती हैं. इस घटना के बाद उत्तेजित जनता ने आरोपियों के घर पर हमला कर उसमें आग लगा दी.
घटना के बाद से आरोपी अक्षय मंडल और उनका बेटा सुप्रतिम मंडल फरार हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने करीब ढाई घंटे तक मयनागुड़ी-धूपगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. बाद में पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जिसके बाद अवरोध हटा लिया गया. उत्तेजित जनता ने एक तीसरे आरोपी शांतु मंडल के घर में आग लगा दी जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
जानकारी अनुसार आरोपी अक्षय मंडल और प्रियनाथ मंडल प्रियनाथ राय की जमीन में अरसे से खेती करते आ रहे थे. इस बीच प्रियनाथ राय ने अपनी जमीन वापस मांगी. लेकिन आरोपी जमीन देने के मूड में नहीं थे. इसको लेकर कुछ दिनों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. इसके लिये पंचायती सभा भी हुई. लेकिन उसमें भी कोई समाधान नहीं निकला. पंचों ने दोनों को आखिर में अदालत जाने की सलाह दी. लेकिन उसके पहले बुधवार को जब आरोपी जमीन में खेती करने पहुंचे तो प्रियनाथ राय की पत्नी, बेटी, भतीजा और बहू ने जाकर खेती करने से रोका.
इसी दौरान आरोपियों ने चारों पर हमला बोल दिया. उन्हें मारा-पीटा जिसके बाद तीनों महिलाओं को गंभीर हालत में एनबीएमसीएच ले जाया गया जहां प्रतिमा राय की मौत हो गयी. उसके बाद ही टेकाटुली इलाके के लोग आक्रोशित हो गये. उसके बाद जब प्रतिमा राय का शव पहुंचा तो एक बार फिर स्थानीय लोग उत्तेजित हो गये. शव को रखकर सड़क जाम कर विरोध जताया गया. शव को जब घर ले जाया गया तो उत्तेजित लोगों ने एक तीसरे आरोपी शांतु मंडल के घर में आग लगा दी.
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, मयनागुड़ी थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना को लेकर एसपी की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




