कुकिंग गैस डिलीवरी मैन के आवास पर हमला
Updated at : 05 Jul 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

उज्जवला योजना में हर लाभुक से 15 सौ रुपये वसूली का आरोप आरोपी ने कहा- ओवेन का मूल्य, भाजपा बना रही दलबदल का दबाव पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ ग्राम में स्थानीय तृणमूल कर्मी व गैस सिलेंडर डिलीवरीमैन बप्पादित्य साई के घर तथा दुकान पर स्थानीय उपभोक्ताओं ने हमला किया. आरोप है कि उसने […]
विज्ञापन
उज्जवला योजना में हर लाभुक से 15 सौ रुपये वसूली का आरोप
आरोपी ने कहा- ओवेन का मूल्य, भाजपा बना रही दलबदल का दबाव
पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ ग्राम में स्थानीय तृणमूल कर्मी व गैस सिलेंडर डिलीवरीमैन बप्पादित्य साई के घर तथा दुकान पर स्थानीय उपभोक्ताओं ने हमला किया. आरोप है कि उसने उज्ज्वला योजना के तहत रिश्वत ली है. घटना के बाद इलाके में उत्तेजना तथा तनाव है. तृणमूल नेताओं का आरोप है कि घटना के पीछे भाजपा के स्थानीय नेताओं का हाथ है.
पुलिस अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रित की. बप्पादित्य का आरोप है कि उसके घर पर हमला किया गया. वे तृणमूल कर्मी है तथा उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव डाला जा रहा है. जबकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि उज्जवला योजना में हर लाभुक से 15-15 सौ रुपये की वसूली की गई है.
इसे बप्पादित्य ने बेबुनियाद बताया. उसने कहा कि 15 सौ रुपए सिलेंडर गैस नहीं, बल्कि चूल्हा (ओवेन) के लिए लिया गया है. तृणमूल नेता देवदास बख्शी ने कहा कि साजिश के तहत भाजपा कर्मी हमला कर झूठा आरोप लगा रहे हैं. भाजपा नेताओं ने इसेबेबुनियाद बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




