राजारहाट में नकली सीमेंट कारोबार का भंडाफोड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत राजारहाट के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बेराबेरी इलाके में बुधवार को एक नकली सीमेंट कारखाने का भंडाफोड़ किया गया है. हालांकि कारखाने के मालिक और कर्मचारी सभी फरार हो गये हैं. पुलिस ने सारे सीमेंट को जब्त कर लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत राजारहाट के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बेराबेरी इलाके में बुधवार को एक नकली सीमेंट कारखाने का भंडाफोड़ किया गया है. हालांकि कारखाने के मालिक और कर्मचारी सभी फरार हो गये हैं. पुलिस ने सारे सीमेंट को जब्त कर लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार मालिक का नाम अली हुसैन बताया गया है. वह बेराबेरी इलाके में नकली सीमेंट का कारोबार चला रहा था.
पुलिस को सूचना मिली थी कि कारखाने में मिट्टी मिला कर नकली सीमेंट तैयार किया जा रहा है. इसके बाद ही बुधवार शाम पुलिस उक्त ठिकाने पर पहुंची.
पुलिस को देखते ही मालिक सहित सारे कर्मचारी फरार हो गये. पुलिस ने नकली सीमेंट के सारे बोरे जब्त कर कारखाने को पूरी तरह से सील कर लिया. पुलिस का कहना है कि फरार लोगों को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह कारोबार कब से चल रहा था और यहां से सीमेंट कहां-कहां सप्लाई होता था.
मिट्टी मिला कर बनाते थे नकली सीमेंट
पुलिस को देख सारे हुए फरार
कारखाने को किया गया सील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










