ePaper

साॅल्टलेक से करोड़ की चोरी का आरोपित झंझारपुर से गिरफ्तार

Updated at : 27 Jun 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
साॅल्टलेक से करोड़ की चोरी का आरोपित झंझारपुर से गिरफ्तार

सॉल्टलेक के एक घर में चोरी की घटना को दिया था अंजाम आरोपित कृष्ण को कोलकाता पुलिस ले गयी रिमांड पर झंझारपुर (मधुबनी)/ कोलकाता : कोलकाता के एक अपार्टमेंट से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपित को झंझारपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित युवक थाना क्षेत्र के सुखेत […]

विज्ञापन

सॉल्टलेक के एक घर में चोरी की घटना को दिया था अंजाम

आरोपित कृष्ण को कोलकाता पुलिस ले गयी रिमांड पर
झंझारपुर (मधुबनी)/ कोलकाता : कोलकाता के एक अपार्टमेंट से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपित को झंझारपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित युवक थाना क्षेत्र के सुखेत गांव के जागेश्वर मुखिया का पुत्र कृष्णा कुमार मुखिया है. कोलकाता पुलिस उसे रिमांड पर लेकर कोलकाता ले गयी.
थानाध्यक्ष जितेंद्रनारायण सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर उसे दिल्ली से आ रही बस से गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कोलकाता सॉल्टलेक निवासी अमितकुमार अग्रवाल के आवेदन पर बीडीएन थाना में कृष्णा एवं राजू पर चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
कृष्ण कुमार मुखिया ने राजू नाम के किसी व्यक्ति के साथ मिलकर कोलकाता के सॉल्टलेक सेक्टर एक स्थित बीएफ 262 में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दोनों ने घटना को 14 अगस्त 2018 को अंजाम दिया. जिस समय कृष्णा एवं राजू ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. उस वक्त अमितकुमार अग्रवाल एवं उनके परिवार के सदस्य कालीघाट गये थे. दोनों ने ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया. कमरे में रखी आलमीरा का ताला काटकर एक करोड़ मूल्य के सोने, चांदी एवं हीरे जड़े आभूषण चुरा लिये.
बंगाल पुलिस उसी समय से तहकीकात कर रही थी. इस बीच पता चला कि कृष्णा दिल्ली से अपने गांव सुखेत आ रहा है. सूचना मिलने पर झंझारपुर पुलिस एक्शन में आयी. दिल्ली से आ रही बस को शहर के राम चौक पर कोलकाता पुलिस द्वारा उपलब्ध कराये गये फोटो के आधार पर कृष्ण को अपनी गिरफ्त में ले लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola