तृणमूल काउंसिलर के पति पर हमला, थाने का किया घेराव

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना अंतर्गत पौरसभा के 12 नंबर वार्ड में सोमवार की सुबह स्थानीय काउंसीलर के पति पर भाजपा समर्थित करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया. इस दौरान अनंत पाल गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के विरोध में सैकड़ों तृणमूल समर्थक सदर थाना के समक्ष […]
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना अंतर्गत पौरसभा के 12 नंबर वार्ड में सोमवार की सुबह स्थानीय काउंसीलर के पति पर भाजपा समर्थित करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया.
इस दौरान अनंत पाल गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के विरोध में सैकड़ों तृणमूल समर्थक सदर थाना के समक्ष खड़े हो गए. घटना के विरोध में स्थानीय तृणमूल नेताओं, समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने बर्दवान सदर थाना का घेराव कर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की. भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा नेताओं ने इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ होने से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




