मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग बंकिम सेतु पर बदमाशों की पहले हुई झड़प, फिर मार दी गोली घुसुड़ी इलाके में पुलिस पर की गयी फायरिंग हावड़ा : गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत बंकिम सेतु पर बदमाशों ने एक मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम ताड़क भुईंया (50) है. पुलिस […]

विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग

विज्ञापन
बंकिम सेतु पर बदमाशों की पहले हुई झड़प, फिर मार दी गोली
घुसुड़ी इलाके में पुलिस पर की गयी फायरिंग
हावड़ा : गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत बंकिम सेतु पर बदमाशों ने एक मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम ताड़क भुईंया (50) है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, मध्य हावड़ा के काली बाबू बाजार के रहने वाले ताड़क हावड़ा मछली मार्केट आ रहे थे तभी बंकिम सेतु पर बदमाशों ने उन्हें रोका और उनके रुपये छीनने की कोशिश की.
रुपये नहीं देने पर एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी ओर, गुलाब खान नामक एक आरोपी को गिरफ्तार करने घुसुड़ी पहुंची पुलिस पर आरोपी फायरिंग की और फरार हो गया. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग लेकिन वह फरार हो गया. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola