हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मृतक की मां के साथ आरोपी के थे शारीरिक संबंध कोलकाता : जादवपुर थाना अंतर्गत विजयगढ़ इलाके में सुरजीत कोले (26) की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम संदीप सरदार (31) है. वह दक्षिण 24 परगना जिला के जीवनतला इलाके का निवासी है. क्या है मामला : […]

विज्ञापन

मृतक की मां के साथ आरोपी के थे शारीरिक संबंध

विज्ञापन
कोलकाता : जादवपुर थाना अंतर्गत विजयगढ़ इलाके में सुरजीत कोले (26) की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम संदीप सरदार (31) है. वह दक्षिण 24 परगना जिला के जीवनतला इलाके का निवासी है.
क्या है मामला : गुरुवार को अपराह्न विजयगढ़ इलाके में स्थित तीन मंजिली इमारत के निचले तल के एक कमरे से सुरजीत की लाश मिली थी. उसके सिर पर जख्म थे. घटना के बाद से ही सुरजीत की मोमो की दुकान में काम करने वाले संदीप का पता नहीं चल रहा था. यही वजह है कि पुलिस के संदेह के दायरे में पहला व्यक्ति वही था. शुक्रवार को उसे उत्तर 24 परगना जिला के बैरकपुर से गिरफ्तार किया गया. आरोपी वहां अपनी बहन के घर में छिपा था.
मोबाइल फोन में मिले आपत्तिजनक फोटो : आरोपी के मोबाइल फोन में सुरजीत की मां मालिना कोले (46) और संदीप के कई आपत्तिजनक फोटो मिले हैं. बताया जा रहा है कि संदीप और मालिना के बीच शारीरिक संबंध थे, जिसका पता सुरजीत को चल गया था. संदीप सुरजीत के घर पर ही रहता था और कुछ दिनों पहले दोनों के बीच काफी बहस हुई थी.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि जांच के तहत मालिना से पूछताछ की गयी है. मालिना का पति गोपाल कोले उसके साथ नहीं रहता है. वह सोनारपुर के नरेंद्रपुर इलाके में रहता है. हत्या के मामले में तह तक पहुंचने की कोशिश हो रही है. आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola