3.31 करोड़ रुपये का सोना, चांदी व गांजा जब्त, छह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने सिलीगुड़ी से कोलकाता लायी जा रही सोने, चांदी और गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है. कुछ दिनों पहले डीआरआइ अधिकारियों को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि सोने, चांदी व गांजे की बड़ी खेप कोलकाता लायी जायेगी. सूचना के आधार पर डीआरआइ ने अभियान चलाया. नौ […]

विज्ञापन

कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने सिलीगुड़ी से कोलकाता लायी जा रही सोने, चांदी और गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है. कुछ दिनों पहले डीआरआइ अधिकारियों को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि सोने, चांदी व गांजे की बड़ी खेप कोलकाता लायी जायेगी. सूचना के आधार पर डीआरआइ ने अभियान चलाया.

विज्ञापन

नौ जून को सिलीगुड़ी से कोलकाता आ रही एक बस को डानकुनी टोल प्लाजा के पास रोका गया. बस की तलाशी लेने पर आठ किलो सोना, 74 किलो चांदी के गहने और 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. जब्त सामान की कीमत 3.31 करोड़ रुपये बतायी गयी है. तस्करी के आरोप में बस से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सोना भूटान से व चांदी बैंकॉक से तस्करी कर सिलीगुड़ी लायी गयी. आरोपियों से पूछताछ के बाद दो अन्य को सॉल्टलेक और बांगुर एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया. इनमें से एक तस्करी का मूल आरोपी बताया गया है. जांच के कारण डीआरआइ की ओर से आरोपियों के नाम नहीं बताये गये हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola