गैंग रैप के प्रयास का बनाया वीडियो, किया वायरल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 2:07 AM

विज्ञापन

नितुरिया थाना अंतर्गत रानीपुर इलाके में घटी घटना से फैली सनसनी सभी छह आरोपी किये गये गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी नितुरिया : नाबालिग युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का प्रयास करने तथा पूरी घटना को मोबाइल फोन में कैद कर वायरल करने के आरोप में नितुरिया थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

नितुरिया थाना अंतर्गत रानीपुर इलाके में घटी घटना से फैली सनसनी

सभी छह आरोपी किये गये गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी
नितुरिया : नाबालिग युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का प्रयास करने तथा पूरी घटना को मोबाइल फोन में कैद कर वायरल करने के आरोप में नितुरिया थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. सभी रानीपुर के निवासी है. उन्हें बुधवार को रघुनाथपुर महकमा अदालत में एसीजेएम के समक्ष पेश किया गया.
कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना से पूरे इलाके में सनसनी है. पीड़िता के पिता ने नितुरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी बीते सात जून को रानीपुर बैंक से लौट रही थी.
नितुरिया थाना अंतर्गत बेनीपुर निवासी विश्वरूप बाउरी ने हलदामाठ बसनापुल के पास सुनसान स्थान से उसे बलपूर्वक अपने साथ घसीट कर ले गया. वहां विशाल बाउरी, विजय रॉय, सुनील तंतुबाई, प्रमोद यादव और विकास सिंह भी पहुंचे. सभी ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल फोन से प्रमोद यादव और सुनील तंतुबाई ने बनाया. पूरे घटनाक्रम का वीडियो बाद में युवकों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.
इसके बाद इसकी जानकारी पीड़िता के पिता को मिली. उन्होंने पुत्री से इसकी पूरी जानकारी ली और नितुरिया थाना में प्राथमिकी कराई. पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता की मेडिकल जांच भी बुधवार को रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कराई गई. सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया गया. पीड़ित परिवार ने दोषियों के कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola