दिलदार नगर में भड़की मारपीट, आगजनी, फायरिंग, आंसूगैस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत दिलदार नगर में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद बुधवार की देर शाम स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. उपद्रवियों ने दो ऑटो में आग लगा दी. स्थिति के तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस ने […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत दिलदार नगर में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद बुधवार की देर शाम स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. उपद्रवियों ने दो ऑटो में आग लगा दी. स्थिति के तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है. संघर्ष के दौरान फायरिंग करने की सूचना है.
जानकार सूत्रों ने बताया कि दिलदार नगर स्थित िशव स्थान मंदिर के पास ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया था. समारोह स्थल पर िकसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरु हो गया और इसके बाद मारपीट शुरु हो गयी. दो पक्षों से गोलबंदी के बाद आगजनी शुरु हो गयी. आसपास के इलाकों की दुकानें बंद हो गयी. सुरक्षा के लिए लोग अपने-अपने घरों में घुस गये. पुलिस बड़ी संख्या में तैनात की गयी है. वरीय अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










