शिक्षक के घर से जेवरात व नकदी चोरी

Updated:
विज्ञापन

कूचबिहार : मकान मालिक के बाहर जाने का फायदा उठाकर करीब 25 भरी सोना व नगद चोरी की घटना से हलचल मच गयी. घटना सोमवार को कूचबिहार के 18 नंबर वार्ड के कालिका दास रोड इलाके में हुई है. घर मालिक शुभजीत दास पेशे से शिक्षक हैं. जानकारी अनुसार वह कोलकाता गये हुए थे. सोमवार […]

विज्ञापन

कूचबिहार : मकान मालिक के बाहर जाने का फायदा उठाकर करीब 25 भरी सोना व नगद चोरी की घटना से हलचल मच गयी. घटना सोमवार को कूचबिहार के 18 नंबर वार्ड के कालिका दास रोड इलाके में हुई है. घर मालिक शुभजीत दास पेशे से शिक्षक हैं. जानकारी अनुसार वह कोलकाता गये हुए थे. सोमवार को घर लौटकर देखा कि उनके घर में चोरी हो गयी है. उन्होंने घटना की खबर कूचबिहार कोतवाली थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है.

विज्ञापन
शुभजीत दास की पत्नी ने बताया कि उनका दोमंजिला मकान है. उनके सास-ससुर नीचे रहते है. वह ऊपर की मंजिल पर रहती हैं. वह सभी कोलकाता गये हुए थे. सोमवार वह जब लौटीं तो घर के बाहर के गेट का ताला टूटा हुआ था. भीतर घुसने पर उन्होनें पहले देखा कि उनके सास-ससुर के कमरे की आलमारी खुली पड़ी है. ऊपर की मंजिल पर एक ही हालत थी. उन्होंने कहा कि चोर लगभग 25 भरी सोने के जेवर ले गये हैं. सोने के साथ रखे सिटी गोल्ड के जेवर को चोरों ने नहीं चुराया. पुलिस मामले की छानबीन रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola