मालदा से झारखंड भेजे जा रहे थे जाली नोट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : झारखंड में तस्करी किये जाने से पहले छापामारी करके पश्चिम बंगाल पुलिस ने सात लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को दबोच लिया. रविवार तड़के मालदा जिले के मानिकचक थाने के एनायतपुर इलाके में यह कार्रवाई की गयी. आरोपी के पास से बरामद सभी नोट दो-दो हजार रुपये के हैं. […]
विज्ञापन
मालदा : झारखंड में तस्करी किये जाने से पहले छापामारी करके पश्चिम बंगाल पुलिस ने सात लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को दबोच लिया. रविवार तड़के मालदा जिले के मानिकचक थाने के एनायतपुर इलाके में यह कार्रवाई की गयी. आरोपी के पास से बरामद सभी नोट दो-दो हजार रुपये के हैं. छापामारी की भनक लगते ही एक अन्य तस्कर इलाके से भाग निकला. उसकी खोज की जा रही है.
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दिलवर हुसैन (25) है. उसका घर कालियाचक थाने के चरिअनंतपुर इलाके के पीरपुर गांव में है. आरोपी के पास से दो-दो हजार रुपये के 350 जाली नोट जब्त किये गये. पुलिस ने बताया कि मानिकचक से जाली नोट तस्करी किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर रविवार तड़के मानिचक थाना पुलिस ने छापा मारा.
थाने के ओसी देवब्रत चक्रवर्ती की अगुवाई में एन���यतपुर इलाके में पुलिस ने एक बाइक को पकड़ा. उस बाइक पर दो युवक सवार थे. पूछताछ में शक होने पर तलाशी ली गयी. बाइक की डिक्की से नकली नोटों की खेप मिली. मौका पाकर दूसरा बाइक सवार भागने में कामयाब हो गया. प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी ये नकली नोट सीमा पार से लाया था.
मानिकचक में गंगा नदी के उस पार स्थित झारखंड में नोट तस्करी करने की योजना थी. पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि नकली नोट तस्कर अब जलमार्ग को इस्तेमाल करना चाहते है. आरोपी दिलवर हुसैन को सोमवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन