ePaper

भाजपा कार्यकर्ता हत्या मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 27 May 2019 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता हत्या मामले में एक गिरफ्तार

कोलकाता : नदिया जिले में लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या करने के मामले में एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. चकदह में शांतू घोष को शुक्रवार रात उनके घर के बाहर गोली […]

विज्ञापन

कोलकाता : नदिया जिले में लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या करने के मामले में एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. चकदह में शांतू घोष को शुक्रवार रात उनके घर के बाहर गोली मारी गयी.

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.नदिया जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा : 25 वर्षीय भारत विश्वास उर्फ पोचन को शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया.
यह पूछे जाने पर कि क्या इस घटना का कोई राजनीतिक संबंध है, अधिकारी ने कहा कि हत्या के मामले में पुलिस को ‘शुरुआती जांच में कोई राजनीतिक संबंध नहीं मिला है.’ अदालत में पेशी के लिए जा रहे श्री विश्वास ने संवाददाताओं को बताया कि वह हत्या के दिन घटनास्थल पर मौजूद था, लेकिन अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त था.
उसने कहा : मैं उस इलाके से भाग गया जब लाल्टू नाम के एक लड़के ने शांतू को गोली मार दी. मैं बहुत डरा हुआ था. अधिकारी ने कहा : आरोपी, शांतू को जानता था. अभी सब कुछ जांच के दायरे में है.भाजपा के राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने दावा किया कि पार्टी के कार्यकर्ता शांतू को तृणमूल ने निशाना बनाया क्योंकि उसने लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी के लिए कड़ी मेहनत की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola