छिनताई के आरोप में दो महिलाएं अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : ऑफिस टाइम के समय में मेट्रो स्टेशन में सफर के दौरान एक यात्रियों पर्स व बैग से मोबाइल व रुपये गायब करने के आरोप में दो महिलाओं को चारू मार्केट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आयी महिलाओं के नाम सीमा वैद्य व माला वैद्य हैं. दोनों‍ बांकुड़ा जिले […]

विज्ञापन

कोलकाता : ऑफिस टाइम के समय में मेट्रो स्टेशन में सफर के दौरान एक यात्रियों पर्स व बैग से मोबाइल व रुपये गायब करने के आरोप में दो महिलाओं को चारू मार्केट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आयी महिलाओं के नाम सीमा वैद्य व माला वैद्य हैं. दोनों‍ बांकुड़ा जिले की रहनेवाली हैं. लेकिन रवींद्र सरोवर इलाके में दोनों रह रही हैं.

विज्ञापन

गिफ्तार आरोपियों के पास से कुछ जेवरात व नगदी रुपये जब्त किये गये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गत शनिवार को चारू मार्केट थाने में एक दिन में तीन शिकायतें दर्ज हुई थी. चारू मार्केट थाने की पुलिस ने बताया कि इन शिकायतों में एक महिला ने यह भी संकेत दिये थे कि दो महिला एक बच्चे को गोद में लेकर उनके पास काफी देर तक खड़ी थी. पुलिस ने मेट्रो में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और रवींद्र सरोवर के पास से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola