फंदे से लटकता मिला गृहवधू का शव, हत्या की आशंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हेमताबाद : एक गृहवधू की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगा है. मृतका का नाम तहमिना अख्तर बानो (24) था. शनिवार रात तहमिना का शव पुलिस ने बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए रायगंज जिला अस्पताल में भेजा गया है. मजिस्टेट स्तर पर […]
विज्ञापन
हेमताबाद : एक गृहवधू की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगा है. मृतका का नाम तहमिना अख्तर बानो (24) था.
विज्ञापन
शनिवार रात तहमिना का शव पुलिस ने बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए रायगंज जिला अस्पताल में भेजा गया है. मजिस्टेट स्तर पर पोस्टमार्टम किये जाने की जानकारी दी गयी है. मृतका के घरवालों की शिकायत है कि तहमिना का गला घोंटने के बाद उसे फंदे से लटकाया गया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे. इस मामले में तहमिना के पति अनवर हुसैन सहित तीन लोगों के खिलाफ हेमताबाद थाना में हत्या की शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन